बकरीपालन करना चाहते है तो स्टेट बैंक देता है लोन की सुविधा

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

अभी के समय में लोग खुद के व्यवसाय की और अधिक ध्यान दे रहे है। लोगो में नौकरी की बजाय खुद के कार्यो में रूचि अधिक हो रही है। और इसके लिए सरकार एवं बैंको की तरफ से भी काफी मदद की जा रही है। लोन की सुविधा दी जा रही है। पशुपालन के क्षेत्र में खासकर बकरीपालन में काफी तेजी के साथ लोगो का रुझान बढ़ा है। अगर आप भी बकरीपालन शुरू करना चाहते है। तो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से लोन की सुविधा दी जा रही है। हालाँकि देश में और भी कई बैंक है जो लोन की सुविधा देते है। लेकिन यहाँ पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के लिए जानकारी देने वाले है।

बकरी पालन है मुनाफ़े का सौदा

व्यवसाय चाहे कोई भी हो यदि सही प्लानिंग एवं मार्केटिंग आपको आती है तो आप फेल कभी नहीं होंगे। पूरी जानकारी यदि व्यवसाय के बारे में आपको है तो आप अच्छा पैसा कमा सकते है। बकरीपालन भी अच्छा मुनाफा देता है। बशर्ते आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए। कौन सी नस्ल किस वातावरण के प्रति अनुकूल है। मार्किट में क्या मांग है ये सब जानकारी आपको होनी चाहिए। दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक बड़ी बड़ी मार्किट में बकरियों की काफी मांग होती है। खासकर मुस्लिम फेस्टिवल्स के अवसर पर इनकी मांग और अधिक बढ़ जाती है। अगर आपका प्लान तैयार है तो बैंक भी आपको लेना देने के लिए तैयार होते है।

लोन लेने के लिए आपको क्या करना होगा

बकरीपालन में लोन की सुविधा लेने के लिए आपके पास एक बेहतर प्लान होना जरुरी है। जिसमे आपकी जरुरत कितनी है। कौनसी नस्ल आप बकरी फार्म में रखने वाले है। आगे की निति आपकी क्या होगी। इसके साथ आपका बजट एवं खर्च कितना होगा। ये सब जानकारी बैंक की तरफ से ली जाती है। इसके बाद बैंक इन सबका विश्लेषण करके आपको लोन की सुविधा देता है। साथ में आपके पास निवास प्रमाण, आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण, व्यवसाय सम्बंधित रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट आदि होना जरुरी है।

आपको अपनी पूरी तैयारी के साथ SBI की नजदीकी शाखा में जाना होगा। यहाँ पर लोन डिपार्टमेंट में एग्रीकल्चर एवं पशुपालन डिपार्टमेंट लोन अधिकारी से मिलना होता है। अगर आपका प्लान ठीक है। सभी दस्तावेज है तो आपको यहाँ पर आवेदन देना होगा। इसके बाद आपके आवेदन की जाँच होगी। लोन की जरुरत का विश्लेषण होगा। आपके पीछे के फाइनेंसियल रिकॉर्ड यानि की पहले कोई लोन लिया है या नहीं और अन्य जानकारी की जाँच भी होगी। इसके बाद बैंक आपको जरुरत के मुताबिक लोन की सुविधा देता है। (ध्यान रहे अगर बैंक को लगता है की लोन की सुविधा दी जा सकती है। तो ही लोन मिलता है। यदि बैंक आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों एवं प्रोजेक्ट डिटेल्स से सहमत नहीं है तो लोन की सुविधा आपको नहीं मिलती है।)

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment