गेहू उत्पादन पर असर, कितना होगा MSP खरीद पर असर, जाने पूर्ण खबर

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

गेहू की कटाई शुरू हो चुकी है। और मंडियों में गेहू की आवक धीरे धीरे बढ़ने लगी है। वही पर सरकार की तरफ से भी गेहू की MSP दर पर खरीद का कार्य लगभग शुरू हो रहा है। इस बार सरकार ने कुछ राज्यों में गेहू पर 125 रु बोनस की घोषणा भी की गई है। और वर्तमान में गेहू का MSP मूल्य 2275 रु तय किया गया है।

लेकिन इस बार गेहू उत्पादन पर असर हो सकता है। बदलते मौसम एवं प्राकृतिक रूप से हो रहे नुकसान के कारण गेहू का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। वही पर इस बार सरकार के लिए भी MSP पर गेहू खरीद चुनोतीपूर्ण हो सकती है। हालाँकि सरकारी एजेंसी ने इस बार गेहू का रिकॉर्ड उत्पादन होने के आंकड़े जारी किये है। लेकिन बदलते मौसम के चलते इसमें कुछ बदलाव हो सकते है।

मंडियों में मिल रहे है ऊँचे दाम

गेहू का मंडियों में दाम अभी भी MSP से ऊपर ही बना हुआ है। जो की सरकार के लिए चुनौती बन सकता है। इस बार सरकार की तरफ से तय लक्ष्य को पूर्ण करने में सरकार को संघर्ष करना पड़ सकता है। सरकार ने पिछले साल जो गेहू खरीद का लक्ष्य तय किया था वो भी पूर्ण नहीं हो पाया था।

इस बार 320 लाख टन गेहू खरीद का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन इसमें भी संघपूर्ण स्थिति नजर आ रही है। क्योकि मंडियों में फ़िलहाल गेहू के रेट MSP से ऊपर दिख रहे है। आगामी कुछ दिनों में आवक के बढ़ने के चलते यदि रेट कम होता है तो राहत मिल सकती है।

कितना होगा MSP खरीद पर असर

पिछले दो साल के रिकॉर्ड को देखे तो सरकार की तरफ से जो MSP खरीद का लक्ष्य तय किया गया था। वो पूर्ण नहीं हो पाया था। क्योकि गेहू उत्पादन एवं अन्य कई कारण थे जिसके चलते MSP खरीद स्थिति संघर्षपूर्ण रही थी। मंडियों में भी किसानो को अच्छे खासे दाम गेहू के लिए मिल रहे थे। और इस बार भी स्थिति वैसी ही नजर आ रही है। मंडियों में गेहू का रेट MSP से ऊपर नजर आ रहा है। हालाँकि आने वाले समय में इसमें बदलाव हो सकता है। किसानो को MSP दर से अधिक मूल्य यदि मंडियों में मिलता है। तो फिर सरकार के लिए चुनौती हो सकती है। तय लक्ष्य को पूर्ण करने में दिक्क्त हो सकती है। फ़िलहाल बोनस की घोषणा के बाद MSP दर पर गेहू की खरीद का कार्य अच्छा हो सकता है।

सरकार ने की है बोनस की घोषणा

राजस्थान एवं मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से गेहू के समर्थन मूल्य के साथ साथ गेहू पर 125 रु के बोनस की घोषणा भी की गई है। जिसका किसानो को फायदा होगा। इस बार 125 रु के बोनस के साथ 2275 रु के MSP रेट की सुविधा किसानो को गेहू की खरीद पर मिलने वाली है। ऐसे में किसानो को 2400 रु का रेट गेहू का MSP दर पर मिलने वाला है। MSP पर बोनस की घोषणा बीजेपी सरकार ने चुनावो के दौरान अपने घोषणा पत्र में की थी। जिसको अब पूर्ण किया जा रहा है।

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment