सबसे अच्छा जीवन बिमा कौन सा है – देखिये जीवन बिमा की सम्पूर्ण जानकारी

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

Life Insurance and Benefits of Life Insurance – बिमा एक तरह का अनुबंध होता है जिसे हम बिमा पॉलिसी के रूप में भी जानते है। बिमा में बिमा करने वाली कमपनी की तरफ से बिमा करवाने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार की दर्घटना के दौरान होने वाली अप्रत्यासित घटना या फिर होने वाले नुकसान के दौरान उसकी छतिपूर्ति और सुरक्षा देने का काम होता है। इस काम के लिए बिमा करने वाली कंपनी बिमा करवाने वाले व्यक्ति से एक निश्चित राशि का निश्चित समय अवधी के लिए भुगतान करवाती है और इसी भुगतान होने वाली राशि को हम प्रीमियम के नाम से जानते है।

इस समय पूरी दुनिया में बिमा कई प्रकार के मौजूद है। इन बिमा के प्रकारों में जीवन बिमा, वाहन का बिमा, घर का बिमा, यात्रा का बिमा, स्वास्थ का बिमा और व्यापार का बिमा आदि शामिल है। इनमे जीवन बिमा की अगर बात की जाए तो जीवन बिमा, बिमा करवाने वाले व्यक्ति को उसकी जिंदगी में होने वाली किसी भी प्रकार की अप्रत्यासित दुर्घटना के लिए सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें शरीर से अंग भंग होने के मामले में अलग प्रावधान है और मृत्यु के मामले में अलग प्रावधान किये गए है। बीमित व्यक्ति की अगर किसी भी कारण से मृत्यु हो जाती है तो बिमा करवाने वाले व्यक्ति के परिवार के उस सदस्य को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिसको बीमित व्यक्ति ने नॉमिनी के रूप में चुना था।

आज के इस आर्टिकल में हम जीवन बिमा (Life Insurance) के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे और आपको बताएँगे की जीवन बिमा कितने प्रकार (Types of life insurance) का होता है और जीवन बिमा करवाने के क्या क्या लाभ मिलते है। साथ में जीवन बिमा से जुडी और भी बातें आपको बताएँगे जो आपके जीवन में आगे चलकर बहुत काम आने वाली है। बिमा हमेशा से ही मानव जीवन में किसी भी प्रकार की आस्कमिक दुर्घटना के मामले में आर्थिक सुरक्षा के कवच का काम करता है है। जीवन बिमा के जरिये लोगों को अपने जीवन को सुरक्षित करने और अपनी वित्तीय योजनाओं को पूरा करने में लाभ मिलता रहा है।

जीवन बीमा क्या है?

जीवन बिमा (Life Insurance) की भी व्यक्ति की किसी भी दुर्घटना में होने वाली मृत्यु या फिर किसी भी अन्य प्रकार की दुर्घटना के मामले में आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम करता है। जीवन बिमा (Life Insurance) में बिमा करने वाली कंपनी और बिमा करवाने वाले व्यक्ति के बीच में एक अनुबंध किया जाता है और उस अनुबंध के तहत अगर बिमा करवाने वाली की बिमा की अवधी के दौरान किसी भी कारण से मौत होने के मामले में उसके परिवार को आर्थिक मदद करने का वादा करती है।

जीवन बिमा (Life Insurance) का मुख्य उद्देस्य बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद या फिर दुर्घटना का शिकार होकर अंगभंग होने की स्थिति में उसके परिवार को सहायता प्रदान करना है। ऐसे समय में पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उसके पुरे परिवार का खर्चा आसानी से चल सके इसके लिए बिमा करने वाली कंपनी उसके अनुबंध के तहत निर्धारित की गई राशि का भुगतान करती है।

जीवन बीमा पॉलिसियों के प्रकार

जीवन बिमा भी कई प्रकार का होता है और जीवन बिमा के इन सभी प्रकारों में पॉलिसीधारक को अलग अलग तरह के लाभ सुनिश्चित किये गए है। यहां देखिये जीवन बिमा के कितने प्रकार होते है और उनके क्या क्या लाभ है।

परिपक्वता जीवन बिमा – जीवन बिमा (Life Insurance) के इस प्रकार में पॉलिसीधारक और जीवन बिमा करने वाली कंपनी के बीच में एक निश्चित समय के लिए अनुबंध किया जाता है। पॉलिसीधारक को उस समय अवधि के लिए प्रीमियम का भुगतान करना होता है और बिमा करने वाली कंपनी की तरफ से उस निश्चित समय अवधी के बाद निर्धारित की गई राशि का भुगतान पॉलिसीधारक को करना होता है। पॉलिसीधारक की मृत्यु हुई हो या फिर वह जीवित हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस जीवन बिमा पॉलिसी में निश्चित समय के बाद बिमा करने वाली कंपनी को तय की गई राशि का पूरा भुगतान करना ही होता है।

मृत्यु लाभ जीवन बिमा – जीवन बिमा के इस प्रकार में पॉलिसीधारक अपने जीवन में एक अनुबंध के तहत निर्धारित समय अवधी के लिए प्रीमियम का भुगतान करता है लेकिन उसके जीवन काल के दौरान उसकको किसी भी प्रकार का आर्थिक लाभ नहीं दिया जाता है। पॉलिसीधारक की मृत्यु होने के उपरांत उसके परिवार के सदस्य को पॉलिसीधारक और बिमा कंपनी के के बीच में निर्धारित की गई राशि का भुगतान किया जाता है।

इसके अलावा जीवन बिमा का एक प्रकार और भी है जिसके तहत बिमा करवाने वाले व्यक्ति को उसके जीवनकाल के दौरान ही आर्थिक लाभ मिलता है। इस जीवन बिमा पालिसी को उपजीविता जीवन बिमा पॉलिसी (Life Insurance Policy) के नाम से जाना जाता है। जीवन बिमा हमेशा से परिवारों को आर्थिक संकटों से बहार निकलने में मददगार साबित रहा है। इसलिए व्यक्ति को अपने जीवनकाल में जीवन बिमा जरूर करवाना चाहिए। लेकिन इसके साथ ही व्यक्ति को अपनी इनकम और अपने बजट के अनुसार जीवन बिमा की पॉलिसी का चुनाव करना चाहिए।

जीवन बिमा के क्या क्या लाभ हैं।

जीवन बिमा (Life Insurance) से किसी भी व्यक्ति को उसके जीवन काल के दौरान और उसकी मृत्यु के बाद भी आर्थिक सुरक्षा के साथ साथ बहुत सारे लाभ मिलते है। जीवन बीमा पॉलिसी पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद उसके परिवार के लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का लाभ देती है। इस वित्तीय लाभ के बाद परिवार अपने खर्चों को आसानी से पूरा कर पाता है और जीवन में रूकावट की वजय आसानी से अपने जीवन में आगे बढ़ते है।

जीवन बिमा पॉलिसी (Life Insurance Policy) के तहत मिलने वाले वित्तीय सहायता के जरिये बीमित व्यक्ति या फिर उसका परिवार ऋण को आसानी से चूका सकता है और ऋण के भोज से अपने आप को मुक्त कर सकता है। इसके साथ ही पॉलिसीधारक बिमा पॉलिसी के पैसे का इस्तेमाल अपने बच्चों की शिक्षा में भी उपयोग कर सकता है। एक तरह से जीवन बिमा धन को संचित करने के साधन के रूप में भी कार्य करता है।

जीवन बिमा की पॉलिसी के जरिये आप निवेश भी कर सकते हो। पॉलिसी धारक जीवन बिमा करवाकर एक तरह से उसके प्रीमियम पर ब्याज की धनराशि के जरिये अच्छा खासा निवेश करके कमाई का लाभ भी ले सकते है।

सबसे अच्छी जीवन बीमा पॉलिसी कौन सी है?

सबसे अच्छी जीवन बिमा पॉलिसी की अगर बात की जाए तो ये किसी भी व्यक्ति की जरूरतों और उसके द्वारा निर्धारित किये गए लक्ष्यों पर आधारित होती है। आपसे यही सलाह दी जाती है की किसी भी प्रकार की जीवन बिमा की पॉलिसी का चुनाव करने से पूर्व में वित्तीय सलाहकार से इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल जरूर करें।

जीवन बिमा की पॉलिसी (Life Insurance Policy) में दो प्रकार के जीवन बिमा बहुत प्रचलित है जिनमे पहला टर्म लाइफ इंश्योरेंस (Term Life Insurance) और दूसरा यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस (Unit-Linked Insurance) है। इन दोनों में से टर्म लाइफ इंश्योरेंस (Term Life Insurance) पॉलिसीधारक को उसकी मृत्यु होने के मामले में उसके परिवार को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने का काम करता है लेकिन यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस (Unit-Linked Insurance) इससे अलग है। यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस में बिमा करवाने वाले व्यक्ति को उसके जीवनकाल के दौरान ही वित्तीय सहायता प्रदान करता है और साथ ही निवेश करने का मौका भी देता है।

सबसे अच्छे जीवन बिमा का चुनाव करने से पहले कुछ जीवन के कारकों पर विचार किया जाता है और इन्ही के आधार पर अपने जीवन के लिए एक बेहतरीन और सबसे अच्छे जीवन बिमा का निर्धारण किया जाता है। जीवन के इन कारकों में ये प्रमुख है –

  • पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की उम्र और उसका स्वास्थ।
  • पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की वित्तीय परिस्थिति क्या है।
  • पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति के परिवार की आवश्यकताएं क्या है।
  • पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति के निवेश करने के लक्ष्य क्या निर्धारित किये गए है।

लेकिन फिर भी एक बार फिर से आपको यही सलाह दी जाती है की जीवन बिमा की किसी भी पॉलिसी को लेने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा जरूर करें और इसके बारे में पूर्ण रूप से जानकारी हासिल करें। आपका वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) आपको एक सही और आपके लश्यों पर आधारित जीवन बिमा की पॉलिसी का चुनवा करने में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

Related Tags: Life insurance, Term life insurance, Whole life insurance, Universal life insurance, Variable life insurance, Annuities, Life insurance quotes, Life insurance calculator, Life insurance for beginners, Life insurance for families, Life insurance for seniors, Life insurance agents,

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment