बढ़ने वाली है जबरदस्त गर्मी, लू में ऐसे करे बचाव

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

अभी बारिश का दौर खत्म हो चूका है। और तेज गर्मी लोग को परेशान करने लगी है। दोपहर में आग बरसती है। हालाँकि देश में कुछ स्थानों पर अभी भी पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के चलते बारिश का दौर जारी है। लेकिन हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य कुछ राज्यों में बारिश लगभग खत्म हो चुकी है। मौसम शुष्क बना हुआ है। भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। दोपहर में लू के चलने की संभावना बढ़ती जा रही है। कुछ स्थानों पर लू का असर देखने को मिल रहा है। इस मौसम में अपने स्वास्थय का ध्यान रखना जरुरी है। लू से बचाव के लिए जरुरी उपाय करने होंगे ताकि आप स्वास्थय रहे और डिहाइड्रेशन का शिकार न हो। मौसम विभाग ने भी कई स्थानों पर हिट वेव के चलने का अलर्ट जरिए किया हुआ है।

लू से बचाव जरुरी

तापमान में लगातार तेजी एवं भीषण गर्मी के साथ साथ गर्म हवाओ (लू) के चलते बीमार होने की संभावना काफी अधिक हो जाती है। जो लोग फील्ड में काम करते है उनके लिए खास सावधानी रखनी जरुरी है। शरीर में पानी की कमी न होने दे। इसके साथ ही घर से खाली पेट न निकले, समय समय पर पेय पदार्थ का सेवन करते रहने से शरीर में पर्याप्त पानी की मात्रा बनी रहती है। और शरीर डिहाइड्रेशन की समस्या से ग्रसित नहीं होता है। और हो सके तो इस मौसम में तेज धुप में कम निकले। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी अप्रेल से जून महीने के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों , ओडिसा, आंध्रा प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का असर देखने को मिल सकता है ।

यहाँ हो सकती है बारिश

एक नए पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के चलते 7 अप्रेल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय, मिजोरम, में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। वही पर आज हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के चलते बिहार के उत्तर पश्चिम एवं दक्षिणी पश्चिम हिस्सों में कुछ स्थानों पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव के चलते कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment