देश में फ़िलहाल सरसो के रेट में हल्की फुलकी तेजी मंदी चल रही है कोई बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की गई है। फ़िलहाल देश में सरसो के रेट 5000 रु प्रति क्विंटल के इर्द गिर्द घूम रहे है। त्योहारी सीजन के चलते इस बार सरसो के भाव में जो तेजी की उम्मीद की जा रही थी वो इस बार दिखाई नहीं दे रही है। इस साल सीजन की शुरुआत से ही सरसो के भाव में कोई खास तेजी नहीं रही है। भाव पिछले दो महीने में कुछ ऊपर आये है नहीं तो MSP रेट से भी निचे सरसो के रेट चल रहे था। हाल ही में नेफेड की तरफ से सरसो की खुले में बिक्री की घोषणा एवं प्रक्रिया शुरू होने के चलते सरसो के रेट में सौ रु तक की मंदी आई थी। आज मंडियों में सरसो के क्या कुछ भाव रहे है उसकी जानकारी निचे दी गई है वही पर गेहू भाव की जानकारी भी आपको इस लेख में दी गई है
सरसो मंडी बाजार भाव की पूर्ण जानकारी
- दुर्गापुर मंडी पश्चिमी बंगाल सरसो भाव 6350 रु से 6550 रु प्रति क्विंटल
- धानेरा मंडी गुजरात सरसो भाव 4950 रु से 5080 रु प्रति क्विंटल
- सुल्तानपुर मंडी उत्तर प्रदेश सरसो भाव 5470 रु से 5580 रु प्रति क्विंटल
- आसनसोल मंडी पश्चिमी बंगाल में सरसो भाव 6350 रु से 6500 रु प्रति क्विंटल
- इटावा मंडी सरसो भाव उत्तर प्रदेश 5360 रु प्रति क्विंटल से 5560 रु प्रति क्विंटल
- गाजियबाद मंडी उत्तर प्रदेश सरसो भाव 5425 रु प्रति क्विंटल
- उरई मंडी उत्तर प्रदेश सरसो भाव 5100 रु से 5200 रु प्रति क्विंटल
- कोटा मंडी राजस्थान सरसो भाव 5100 रु से 5600 रु प्रति क्विंटल
- लालसोट मंडी राजस्थान सरसो भाव 5320 रु से 5552 रु प्रति क्विंटल
- लखनऊ उत्तर प्रदेश मंडी सरसो भाव 5485 रु से 5582 रु प्रति क्विंटल
- दिल्ली लौरेंस रोड मंडी सरसो भाव 5300 रु से 5500 रु प्रति क्विंटल
- चरखी दादरी मंडी हरियाणा सरसो भाव 5450 रु प्रति क्विंटल
- जयपुर मंडी सरसो रेट 5800 रु से 5900 रु प्रति क्विंटल (कंडीशन)
- बरवाला मंडी सरसो भाव 5250 रु से 5300 रु प्रति क्विंटल
- हिसार मंडी हरियाणा सरसो भाव 4800 रु से 5125 रु प्रति क्विंटल
गेंहू मंडी बाजार भाव
गेहू मंडी बाजार भाव की बात करे तो जयपुर मिल डिलीवरी गेहू भाव 2575 रु प्रति क्विंटल, उदयपुर गेहू मिल डिलीवरी भाव 2550 रु प्रति क्विंटल, कानपूर मंडी गेहू भाव 2450 रु प्रति क्विंटल, गंगानगर में गेहू भाव 2575 रु प्रति क्विंटल, खुर्जा मंडी में गेहू भाव 2330 रु प्रति क्विंटल, हाथरस मंडी गेहू भाव 2300 रु प्रति क्विंटल, बैतूल मंडी गेहू औसत भाव 2300 रु से 2550 रु प्रति क्विंटल, बूंदी मंडी लूस्टर गेहू भाव 2350 रु प्रति किवंटल औसत रेट है
Disclaimer -: यहाँ दी गई जानकारी व्यापारी वर्ग एवं सावर्जनिक स्रोत से ली गई है इसमें बदलाव संभव है