अभी शादी का सीजन शुरू होने वाला है छठ पूजा और दिवाली का पर्व जा चूका है। लेकिन शादी ब्याह के सीजन से पहले ही सोना चांदी के रेट में बदलाव हुए है सोना चांदी के रेट में तेजी आई है। आज देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का रेट 57000 का स्तर छू चूका है जबकि 24 कैरेट सोने का रेट 62170 रु प्रति दस ग्राम पर आ चूका है। देश में सोना चांदी के रेट IBJA की तरफ से जारी होते है। जो की पुरे देश में मान्य होते है
24 कैरेट सोने का रेट प्रति दस ग्राम
देश में सोना महंगा हुआ है सोने के रेट में 300 रु तक की तेजी दर्ज की गई है दिल्ली, जयपुर, लखनऊ , चंडीगढ़ में सोने का रेट 62,170 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है वही पर पटना में सोने का रेट 62070 रु प्रति 10g का रेट चल रहा है वही पर कोलकाता , मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट 62,020 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने का रेट
22 कैरेट सोने से अधिकतर आभूषण निर्मित होते है और इसकी मांग भी काफी अधिक होती है दिल्ली, जयपुर, लखनऊ चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का रेट 57000 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है वही पर चेन्नई में 57300 रु एवं कोलकाता और मुंबई में 22 कैरेट सोने का रेट 56,850 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है पटना में सोने का रेट 56,900 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है
देश के प्रमुख शहरों में 18 कैरेट सोने का रेट
18 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल भी आभूषण बनाने में होते है। सोना खरीदते समय हमेशा हॉलमार्किंग का ध्यान रखना जरुरी है क्योकि बिना हॉलमार्क का सोना अगर आप खरीदते है तो 22 की जगह पर आपको 18 कैरेट के आभूषण दिए जा सकते है और आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। दिल्ली, जयपुर चंडीगढ़ में 18 कैरेट सोने के रेट 46,640 रु प्रति दस ग्राम का रेट चल रहा है वही पर चेन्नई में 46880 रु प्रति दस ग्राम का रेट है वही पर पटना एवं इंदौर में 46,550 रु 18 कैरेट सोने का रेट चल रहा है
सिल्वर रेट
देश में चांदी के रेट में भी तेजी आई है दिल्ली, जयपुर, लखनऊ , पुणे में चांदी का रेट 76400 रु प्रति किलो का चल रहा है वही पर चेन्नई में चांदी का रेट 79400 रु का रेट चल रहा है बंगलौर में 75000 रु प्रति किलोग्राम का रेट चांदी का चल रहा है
सोने की शुद्धता एवं हॉलमार्किंग
सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना है, जिसमें 99.9% सोना होता है। 22 कैरेट सोना 91.6% शुद्ध सोना होता है, जो भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला सोना है। 18 कैरेट सोना 75% शुद्ध सोना होता है। 14 कैरेट सोना 58.5% शुद्ध सोना होता है।
हॉलमार्किंग एक प्रणाली है जो सोने की शुद्धता की गारंटी देती है। यह भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा किया जाता है। हॉलमार्क में एक अक्षर, एक संख्या और एक प्रतीक होता है। अक्षर BIS का प्रतिनिधित्व करता है, संख्या सोने की शुद्धता को इंगित करती है, और प्रतीक उस प्रयोगशाला का प्रतिनिधित्व करता है जिसने हॉलमार्किंग की है।