Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, देखिये आज का सोने का भाव

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

Gold Price Today: बीते सोमवार का 24 कैरेट सोने का भाव जहां 60629 रुपये प्रति 10 ग्राम था तो वहीं सोने के भाव में आज मामूली गिरावट दर्ज होने के साथ ही आज सोने का भाव 60479 प्रति 10 ग्राम रहा। ये जानकारी इंडिया बुलियन एंड जवैलर्स एसोसिएशन ने उपलब्ध करवाई है। आज शर्राफा बाजार में सोने के साथ चांदी में भी हलकी गिरावट दर्ज हुई है।

फ़िलहाल सोने की कीमते 60 हजार प्रति तोला से ऊपर चल रही है। लोग उम्मीद लगाकर बैठे हैं की कब सोना सस्ता होगा और कब उसको खरीदने का मौका मिलेगा। हालाँकि 14 कैरेट प्योरिटी वाले सोने की कीमत अभी भी 35380 रूपए प्रति तोला चल रही है। इसके अलावा अगर बात 999 प्योरिटी वाली चांदी की करें तो इसका रेट आज 74574 रुपये प्रति किलोग्राम है।

995 प्योरिटी वाला सोना आज 60237 रूपए प्रति तोला है और वहीं 916 प्योरिटी वाले सोने की कीमत आज 55399 रूपए प्रति तोला रही। 916 प्योरिटी वाला सोना 22 कैरेट वाला होता है। 18 कैरेट यानि 750 प्योरिटी वाला सोना आज 45359 रूपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 14 कैरेट यानि की 585 प्योरिटी वाला सोने के भाव आज 35380 रूपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा चांदी की बात करें तो आज 999 प्योरिटी वाली चांदी का रेट 74574 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

आपको बता दें की यहाँ पर जो भी रेट उपलब्ध करवाए गए हैं ये सभी रेट इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के आधार पर होते है। इन रेट के अंदर टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है। इसलिए जवैलर्स से खरीदते समय इसमें टैक्स लगने के बाद रेट में कुछ बदलाव हो सकता है।

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment