नई दिल्ली, 14 सितंबर 2023 – आज पुरे भारत में हिंदी दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। हिंदी दिवस को भारत में भाषा के महत्त्व को बढ़ने और इसके प्रसार को बढ़ावा देने के लिए ही मनाया जाता है। भारत की आधिकारिक भाषा भी हिंदी ही है और हिंदी भाषा देश की कुल 22 अनुसूचित भाषाओँ में से एक भाषा है। आपको जानकर हैरानी होगी की दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओँ की सूचि में हिंदी चौथे स्थान पर है।
भारत में हिंदी दिवस मानाने की शुरुआत सबसे पहले साल 1949 में हुए थी और ये समय वो था जब भारत के सविंधान के तहत हिंदी भाषा को देश की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था। भारत के संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में ये स्पष्ट रूप से कहा गया है की संघ की राजभाषा हिंदी होगी और संघ की लिपि देवनागरी होगी। आज के दिन [पुरे देश में हिंदी दिवस के अवसर पर अलग अलग तरह के कार्यक्रम किये जाते है। कई जगहों पर भाषणों और लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाता है।
हिंदी दिवस का महत्त्व क्या है?
भारत में हिंदी दिवस के कई महत्त्व है जिनमे हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार को बढ़ावा देना सबसे महत्वपूर्ण है। हिंदी भाषा भारत की एकता का भी प्रतीक मानी जाती है जिसके जरिये देश के अलग अलग हिस्सों में रहने वालों को एक साथ लाने का काम भी किया जाता है।
हिंदी भाषा का इतहास बहुत ही प्राचीन है और हिंदी भाषा संस्कृत भाषा से विकसित हुई है। इसका साहित्य बहुत ही विशाल और समृद्ध है। हिंदी भाषा का इतहास में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी की हिंदी भाषा अब केवल भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हो चुकी है। हिंदी भाषा में महाकाव्य, उपन्यास, कविता, नाटक और कहानी का एक बहुत ही विशाल संग्रह मौजूद है।
हिंदी दिवस ज्ञान महोत्सव का आयोजन
सरकार की तरफ से इस बार हिंदी दिवस के मौके पर एक बहुत ही विशिष्ट पहल की गई है। सरकार ने हिंदी दिवस के मौके पर इस बार हिंदी दिवस ज्ञान महोत्सव का आयोजन किया है और ये आयोजना 14 से 18 सितंबर मनाया जाएगा। हिंदी दिवस के मौके पर आयोजित इस हिंदी दिवस ज्ञान महोत्सव में हिंदी भाषा के बहुत सारे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और इस आयोजन में देशभर के बड़े बड़े वैज्ञानिक, साहित्यकार, शिक्षाविद और अन्य विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
हिंदी दिवस पर स्पीच कैसे देनी होती है?
जैसा की हमने ऊपर बताया की हर साल की भांति इस साल भी हिंदी दिवस मनाया जा रहा है और हिंदी दिवस हमेशा 14 सितम्बर को ही मनाया जाता है। हिंदी दिवस पर देश में बहुत सी जगहों पर अलग अलग कार्यकर्मों का आयोजन किया जाता है और इन कार्यक्रमों में भाषण भी दिए जाते है। यदि आप भी उनमे से एक हैं जो आज हिंदी दिवस के मौके पर भाषण देने वाले है तो यहाँ बताये गए कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते है।
- सबसे पहले अपने भाषण की एक योजना को तैयार करें। इस योजना में आपको भाषण का उद्देशय, इसके मुख्य बिंदु क्या रहने वाले हैं और इसके कुछ उदहारण शामिल होने चाहिए। इससे आपका भाषण व्यवस्थित पर प्रभावी ढंग से पेश करने में मदद मिलेगी।
- अपने भाषण को याद करके अभ्यास करने की कोशिश करें जिससे आपके अंदर एक आत्मविश्वास आएगा। इसके आलावा भाषण की भाषा शैली पर भी मुख्य रूप से ध्यान देना है। भाषण की भाषा शैली में कठिन शब्दों का प्रयोग करने से बचना चाहिए।
- अपने भाषण को रोचक बनाये और इसके लिए आप भाषण के बीच बीच में कुछ उदाहरणों को जोड़ सकते है। भाषण के दौरान अपने दर्शकों से बातें करें और उनकी और ही ध्यान रखें। इससे आप दर्शकों के साथ जजूद जाते है और दर्शक आपके भाषण में रूचि लेने लगते है।
- भाषण को और अधिक रोचक और मनोरजन से भरपूर बनाने के लिए इसमें कुछ कहानियों का भी इस्तेमाल करें ताकि भाषण में रोचकता अधिक रहे। अपने भाषण में मुख्य बिंदु पर अधिक फोकस करें। भाषण में हिंदी भाषा के महत्त्व और इसकी विरासत पर भरपूर प्रकाश डालें।
हिंदी दिवस पर दिए जाने वाले बधाई सन्देश
मित्रों जैसा की आप सभी को पता है की पुरे देश भर में आज के दिन यानि 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस साल 1949 से लगातार मनाया जाता रहा है। ये दिन देश की राजभाषा हिंदी को समर्पित किया गया है। इस दिन बहुत से आयोजन किये जाते है जिनमे भाषण और कई अलग अलग तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होता है। इस दिन आप भी हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए अपने मित्रों और चाहने वालों को सन्देश भेज कर हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते है। इसके लिए हमने यहाँ आपके लिए कुछ हिंदी दिवस की सुभकामनाओं का विवरण दिया है।
- आपको हिंदी दिवस की शुभकामनाएं – हिंदी भाषा हमारी राष्ट्र भाषा है और हमें ऐसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए और इसको बढ़ावा देना चाहिए।
- आपको हिंदी दिवस की शुभकामनाएं – हम भारत के रहने वाले है और हिंदी से ही हमारी पहचान है इसलिए इसको संजोकर रखना चाहिए।
- आपको हिंदी दिवस की शुभकामनाएं – हिंदी हमारी संस्कृति है और हमें इसको सहेजना चाहिए।
- आपको हिंदी दिवस की शुभकामनाएं – हम हिंदुस्तानी है और हिंदी हमारी मातृ भाषा है। हमें इसको बढ़ावा देना चाहिए।
- आपको हिंदी दिवस की शुभकामनाएं – हिंदी भाषा हम सबको एक सूत्र में बांधती है और हमें जीवन में सशक्त बनती है। हमें इसको बढ़ावा देना चाहिए।
- आपको हिंदी दिवस की शुभकामनाएं – हिंदी है हम वतन है हिन्दुस्तान हमारा – हिंदी से ही हमारी पहचान है।