जीवन में मान सम्मान , इज्जत पाना चाहते है तो आज ही त्यागे ये 6 कार्य

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

आज के समय में पैसा बड़ी चीज है लोग ऐसा मानते है और सोचते है की पैसे से ही सब कुछ हासिल किया जा सकता है लेकिन ये लोगो की गलतफहमी है। मान लेते है की पैसे से सब कुछ मिलता है लेकिन ये क्षणिक होता है। पैसे से लोग आपके सामने मान सम्मान देंगे लेकिन पीठ पीछे आपको बुरा कहेंगे तो ऐसे पैसे का फायदा क्या। ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे आपके पीठ पीछे भी लोग आपका सम्मान करे। आज के समय में मान सम्मान सभी को चाहिए लेकिन मान सम्मान केवल उन्ही लोगो को मिलता है जो इसके काबिल होते है। पहले लोगो को मान सम्मान देना होता है इसके बाद ही आपको मान सम्मान मिलेगा। यदि आप ऐसा सोच रहे की में किसी का सम्मान न करू लेकिन लोग आपका सम्मान करे तो ऐसा संभव नहीं है। कुछ कार्य है जो आपको जीवन में छोड़ने होंगे चलिए जानते है इन कार्यो के बारे में

निंदा करना

यदि आप चाहते है की आपके आसपास के लोग और अन्य लोग आपका मान सम्मान करे तो आपको निंदा शब्द को जीवन से बिलकुल हटाना होगा। यानि की दुसरो में कमिया निकालना छोड़ना होगा। लोगो के बारे में गलत बोलना, उनके बारे में बुरा कहना छोड़ना होगा। निष्पक्ष रहना होगा। कोई क्या करता है उससे आपको कोई मतलब नहीं होना चाहिए आपको हर व्यक्ति को सामान्य दृष्टि से देखना होगा

अहंकार का त्याग

इंसान का जीवन में सबसे बड़ा शत्रु उसका अभिमान एवं क्रोध होता है यदि आपमें अभिमान भरा पड़ा है तो आपको मान सम्मान की उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए क्योकि अहंकार आपको सचाई स्वीकारने नहीं देता है। क्या गलत है और क्या सही है इसकी पहचान अहंकारी व्यक्ति नहीं कर पाता है ऐसे में आप बार बार गलतिया करते है लोगो का अपमान करते है और जब आप लोगो का अहंकारवश अपमान करते है तो दुसरो से सम्मान की अपेक्षा कैसे कर सकते है इसलिए हमेशा के लिए अहंकार को छोड़ना होगा

झूट बोलना

कभी भी झूट नहीं बोलना चाहिए। हमेशा सच बोलना अच्छा होता है क्योकि इससे आपको कम मुसीबतो का सामना करना पड़ेगा। लोगो को सच सुनने में दिक्कत होती है लेकिन लोग आप पर विश्वास भी करेंगे और आपका सम्मान भी करेंगे यदि आप झुट बोलते है तो आप पर कोई भरोसा नहीं करेगा और सम्मान तो झूठे व्यक्ति का कभी होता ही नहीं है। इसलिये जीवन में झूट बोलना छोड़ देना उचित होगा।

सयम रखे क्रोध को त्यागे

जीवन में सफल व्यक्ति कभी क्रोध नहीं करते है आपने देखा होगा। और आपको भी नहीं करना चाहिए क्रोध इंसान की बुद्धि को हर लेता है। सही निर्णय नहीं लेने देता है और क्रोध में किया गया हर कार्य आपके लिए मुसीबत खड़ी करेगा ये आप जान लीजिये। इसलिए जीवन में हमेशा सयम के साथ रहे। क्रोध से दूर रहे। ऐसे में आप लोगो से अधिक जुड़ेंगे और समाज में एक अलग स्थान आपको मिलेगा। मान सम्मान बढ़ेगा

वाणी पर नियंत्रण रखना जरुरी है

आपने सुना होगा की इस धरती पर सबसे खतरनाक हथियार वो है जिसका कभी घाव नहीं भरता है। और वो हथियार हमारी वाणी है। इससे हम समाज में मान सम्मान भी प्राप्त कर सकते है और इससे हम सर्वनाश भी कर सकते है वाणी को हमेशा सयमित रखे। मीठी वाणी का उपयोग करना सीखे , शब्दों को कहने से पहले समझे , सामने वाले पर शब्दों का क्या असर होगा इसकी आपको जानकारी होनी चाहिए। कटु शब्दों का उपयोग न करे , सफलता में वाणी आपके लिए एक महत्वपूर्ण कारक होता है। वाणी से ही लोगो से मेलजोल बढ़ता है ऐसे में वाणीं को हमेशा शुद्ध एवं सयमित रखे

  • हमेशा ईमानदार और निष्पक्ष रहें।
  • दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहें।
  • अपने शब्दों और कार्यों का ध्यान रखें।
  • दूसरों के विचारों और भावनाओं का सम्मान करें।
  • अपने आप को हमेशा सीखने और बढ़ने के लिए तैयार रखें।

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment