Weather Forecast: अगले 36 घंटे पड़ेंगे भारी, IMD का अलर्ट, इन राज्यों में भयंकर आंधी के साथ तेज बारिश

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

New Delhi – Weather Forecast: आज कल मौसम में बदलाव बहुत देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहाँ जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से रंग बदलता जा रहा है, वहीँ उसकी वजह से कहीं तापमान में गिरावट हो रही है तो कहीं बढ़ोतरी होने का दौर जारी है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के तमाम इलाकों में देर रात सर्दी हवा ने तापमान में मामूली गिरावट कर दी है, जिससे तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली। इस तापमान में गिरावट से फ़िलहाल लोगों को गर्मी से रहत जरूर मिली है।

इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में दिनभर धूप खिली रहने से तापमान काफी बढ़ गया, जिससे गर्मी का एहसास हुआ। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आज गरज के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि तापमान में परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई गई है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जाने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा देश के सबसे बड़े प्रदेश यूपी में यूपी में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे गरज के साथ धूलभरी बारिश होने की संभावना है। लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन इलाकों में बारिश की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ इलाकों में तटीय आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और केरल में हल्की गरज के साथ बारिस की संभावना जताई गई है।

वहीं, सिक्किम, ओडिशा और रायलसीमा में एक या दो मध्यम बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा उत्तरी छत्तीसगढ़, विदर्भ के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, उत्तराखंड और अंडमान में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel