Breaking News: LPG गैस सिलेंडर आज से 172 रुपये सस्ता, पुरे देश में कीमतें लागु, यहां चेक करें अपने क्षेत्र का रेट

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

New Delhi: 1 मई मजदूर दिवस के दिन एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) सस्ता हो गया। दिल्ली से कानपुर, पटना, रांची और चेन्नई के लिए रसोई गैस सिलेंडर अब 171.50 रुपये सस्ता हुआ है। नए टैरिफ आज ही अपडेट किए गए थे और कीमते पुरे देशमेलगू हो गई है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर के लिए घटाए गए हैं।

एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1856.50 रुपये, कोलकाता में 1960.50 रुपये, मुंबई में 1808.50 रुपये और चेन्नई में 2021.50 रुपये होगी। वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है की आने वाले दिनों में रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

1 अप्रैल 2023 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 92 रुपये की गिरावट आई थी। इससे पहले 1 मार्च को एक झटके में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 350 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई थी। पूरे साल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहा। दिल्ली में एक मई 2022 को 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर 2355.50 रुपये में बेचा गया था।

इसकी कीमत अब घटकर 1856.50 रुपये रह गई है। यानी पिछले एक साल में अकेले दिल्ली में इसकी कीमतों में 499 रुपये की गिरावट आई है।

यहां देखिये किस शहर में अब कितने में मिलेगा गैस सिलेंडर

शहर का नाम सिलेंडर के दाम
दिल्ली1103.00
कोलकाता1129.00
मुंबई1112.50
चेन्नई1118.50
पटना1201.00
लेह1340.00
श्रीनगर1219.00
आईजोल 1255
अंडमान1179.00
अहमदाबाद1110.00
भोपाल1118.50
जयपुर1116.50
बेंगलुरू1115.50
कन्या कुमारी 1187
रांची1160.50
शिमला1147.50
डिब्रूगढ़1145.00
लखनऊ 1140.5
उदयपुर1132.50
इंदौर1131.00
आगरा1115.50
चंडीगढ़ 1112.5
देहरादून1122.00
विशाखापट्टनम1111.00

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel