आम जनता के लिए बड़ी राहत, एलपीजी के दामों में कटौती, जाने कितना सस्ता मिलेगा अब सिलेंडर

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

मार्च का महीना खत्म हो चूका है। और आज एक अप्रेल 2024 से नया साल शुरू हो चूका है। आज से फाइनेंसियल ईयर शुरू हो चूका है। जबकि आज एलपीजी के भी नए रेट जारी हो चुके है। आज पब्लिक के लिए राहत भरी खबर रही है। एलपीजी के दामों में कटौती की गई है। अभी कुछ समय बाद देश में चुनाव होने वाले है। जिसके पहले ही LPG Rate में राहत देखने को मिली है । लेकिन ये राहत घरेलु एलपीजी पर नहीं बल्कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर मिली है।

देश में सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर

घरेलु सिलेंडर को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन एलपीजी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव जरूर हुए है। आज दिल्ली में 30 रु 50 पैसे, पटना में 33 रु , बंगलौर में 30 रु 50 पैसे, मुंबई में 31 रु 50 पैसे , गुरुग्राम में 32 रु 50 पैसे कमर्शियल एलपीजी पर प्रति सिलेंडर रेट कम हुआ है। जिसके बाद रेट घटकर दिल्ली में 1764.50 रु , मुंबई में 1717.50 रु , चंडीगढ़ में 1785.50 रु , पटना में 2024 रु प्रति सिलेंडर बना हुआ है। जबकि बंगलौर में 1844.50 रु एवं गुरुग्राम में 1770 रु प्रति सिलेंडर (19 KG) का रेट चल रहा है।

घरेलु एलपीजी में कोई बदलाव नहीं

केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी के रेट में बदलाव जरूर किया है लेकिन घरेलु एलपीजी 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जो रेट पहले चल रहा था वो अभी भी बना हुआ है। दिल्ली में 803 रु , गुरुग्राम में 811 रु 50 पैसे, पटना में 892 रु 50 पैसे , चंडीगढ़ में 812 रु 50 पैसे का रेट फ़िलहाल बना हुआ है। अभी कुछ समय बाद इलेक्शन होने वाले है। ऐसे में एलपीजी घरेलु के दामों में भी छूट देखने को मिल सकती है। फ़िलहाल एलपीजी उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी की सीमा को हाल ही में सरकार ने बढ़ाया था। जिसको एक साल के लिए आगे बढ़े गया था।

देश में जारी हुआ पेट्रोल डीजल रेट

आज पेट्रोल डीजल के रेट भी जारी हो चुके है। 1 अप्रेल 2024 को पेट्रोल डीजल के रेट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज भी देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रु , कोलकाता में पेट्रोल रेट 103.94 रु , मुंबई में पेट्रोल 104.21 रु चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रु प्रति लीटर पर बना हुआ है। जबकि दिल्ली में डीजल रेट 87.62 रु , कोलकाता में डीजल रेट 90.76 रु , चेन्नई में डीजल रेट 92.34 रु एवं मुंबई में डीजल रेट 92.15 रु पर फ़िलहाल चल रहा है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment