मंगलवार यानि की आज IMD की तरफ से अनुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी इस अनुमान में इस साल मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है। और मानसून भी जल्दी ही शुरू हो जायेगा। जिससे देश में गर्मी से राहत मिलेगी। इस बार मौसम विभाग ने मानसून के दौरान 96 प्रतिशत तक बारिश होने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग की तरफ से ये पहला मानसून का अनुमान है
मौसम विभाग की तरफ से मानसून के लिए निश्चित समय तो नहीं बताया गया है लेकिन मानसून के जल्दी आने के संकेत दिए है। मौसम विभाग की तरफ से मानसून पर नजर रखी जा रही है और इसके बारे लोगो को समय समय पर अपडेट जारी की जाती रहेगी
इस बार भारी बारिश के कारण किसानो को काफी नुकसान हुआ है लेकिन अगर इस बार मानसून लेट करता है या फिर कम बारिश होती है तो और भी अधिक नुकसान हो सकता है। लेकिन इस बार मानसून के समय पर आने की उम्मीद है। हर साल 25 मई से 1 जून के बीच मानसून दस्तक देता है और इन दिनों में मानसून केरल के तटों पर होता है। और इसके बाद देश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है। मानसून केरल के तटों पर आने के बाद बंगाल की खाड़ी, कोंकण , तमिल नाडु राज्य में 15 जून तक एक्टिव रहता है।
पीछे साल मानसून में बारिश का प्रतिशत
- साल 2019 में 110%
- साल 2020 में 109%
- साल 2021 में 99%
- साल 2022 में 106%
- साल 2022 में ——
अलनीनो का क्या असर हो सकता है
मानसून समय पर आने की उम्मीद है लेकिन IMD के अनुसार अलनीनो के का भी असर हो सकता है। अलनीनो प्रशांत महासागर में पेरू के निकट समुद्री तट के गर्म होने की घटना है इससे समुद्र का तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में बदलाव आते हैं और अलनीनो मानसून पर प्रभाव डालती है। इससे मानसून का रुख बदल सकता है। बारिश के कम होने के आसार होते है
आगामी पांच दिवस में लू का प्रकोप
बारिश का दौर खत्म हो चूका है देश में तापमान बढ़ने लगा है। अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में 3 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ने की सम्भावना है इसके साथ ही देश के पश्चिम बंगाल, ओडिसा, के कई हिस्सों में 13 से 15 अप्रैल के दौरान लू चलने के आसार है आज शाम से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज धूलभरी आंधी चल सकती है