आज 10 मई को तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल डीज़ल के रेट जारी कर दिए गए है पेट्रोल डीज़ल के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है
वही पर राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ में सबसे महंगा पेट्रोल बिका है गंगानगर में पेट्रोल रेट 113.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.24 रु प्रति लीटर है।
हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल 112.54 रु और डीज़ल के दाम 97.39 रु तक चल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल डीज़ल का भाव पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है यहाँ पर पेट्रोल के रेट 84.10 रु प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रु तक चल रहे है
बड़े महानगरों में पेट्रोल डीज़ल रेट
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
गंगानगर | 113.48 | 98.24 |
हनुमानगढ़ | 112.54 | 97.39 |
हैदराबाद | 109.66 | 97.82 |
पोर्टब्लेयर | 84.10 | 79.74 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.57 | 89.96 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
फ़ोन से जाने पेट्रोल डीज़ल के रेट
पेट्रोल डीज़ल के रेट फ़ोन पर भी जारी किये जाते है तेल कंपनी की तरफ से अपने कस्टमर की सुविधा के लिए ये सर्विस दी जाती है इसमें IOC के लिए आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड लिख कर 9224992249 नंबर पर मैसेज करना है BPCL कस्टमर को RSP लिखकर 9223112222 नंबर मैसेज करना हैं। वहीं, HPCL के लिए HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर जारी नए रेट की जानकारी ले सकते है
क्रूड तेल में गिरावट जारी
इंटरनेशनल मार्किट में क्रूड आयल के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है इस साल मार्च में क्रूड आयल की प्रति बैरल कीमत 140 डॉलर तक पहुंच गई थी लेकिन अभी डब्ल्यूटीआई क्रूड गिरकर 71.61 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 75.32 डॉलर प्रति बैरल तक चल रही है