9 अप्रैल : आज इन राशियों का भाग्य चमकेगा, पढ़ें सिंह से लेकर तुला राशि का हाल

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

मेष राशिफल – धन वैभव में बढ़ोतरी होगी परन्तु कार्य क्षेत्र में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। किसी के साथ वाद विवाद में न पड़े , क्रोध पर काबू रखे , पैतृक धन सम्पति में लाभ होने के योग बन रहे है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे

वृष राशिफल – परिवार का सहयोग मिलेगा , यात्रा के योग बन रहे है। शांत रहे मानसिक तनाव न ले , वहां सुख की प्राप्ति हो सकती है कारोबार में बढ़ोतरी होगी , नौकरी के क्षेत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है। पॉजिटिव सोच रखे

कर्क राशिफल – शांत रहे और क्रोध से बचे , भागदौड़ अधिक हो सकती है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते है। यात्रा के योग बन रहे है। पूंजी बढ़ेगी। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन हो सकता है

मिथुन राशिफल – धार्मिक कार्यो में मन रहेगा , भवन सुख की प्राप्ति होगी , व्यापार में फायदा होगा , पढाई के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, किसी के साथ क्रोध में बात न करे। शांत रहकर बात करे

सिंह राशिफल – वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे है। मित्रो से नौकरी सम्बंधित मदद मिलेगी। खर्च अधिक हो सकते है इसलिए शांति से सोच समझ कर निर्णय लेना उचित होगा। किसी के साथ उलझे नही। नौकरी के स्थान पर क्रोध पर काबू रखे

कन्या राशिफल – आत्मिक शांति की जरूरत है , पढाई के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पूंजी में बढ़ोतरी होगी स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहे संतान को कष्ट हो सकता है। क्रोध आपके काम बिगड़ सकता है। मन को शांत रखे

तुला राशिफल – आय के हिसाब से खर्च अधिक होंगे। परिवार का ध्यान रखे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। किसी के साथ विवाद में न पड़े , वाहन सुख मिलेगा। मन में नेगेटिव भाव आ सकते है इसलिए शांत रहने की कोशिश करे

वृश्चिक राशिफल – परिवार का पूरा साथ मिलेगा। बिज़नेस में लाभ होगा। लेकिन साथ में खर्चे भी बढ़ेंगे। पूर्वजो की सम्पति मिलने के योग है। वाणी पर नियंत्रण रखे ,मान सम्मान बढ़ेगा। पिता का ध्यान रखे

धनु राशिफल – पूजा पाठ में मन रहेगा। मित्रो का साथ मिलेगा, भागदौड़ हो सकती है। कारोबार में लाभ मिलेगा। परिवार में सब ठीक रहेगा। अपने स्वास्थ्यय का ध्यान रखे। मन शांत और खुश रहेगा

मकर राशिफल – बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी। माता का ध्यान रखे। स्वास्थ्‍य विकार हो सकते है। नौकरी के स्थान में बदलाव हो सकता है। लम्बी दुरी की यात्रा हो सकती है। परिवार के साथ तालमेल रखे पॉजिटिव रहे

कुम्भ राशिफल – धन सम्बंधित परेशानी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य विकार हो सकते है। आत्मविश्वासी रहेंगे। कार्य क्षेत्र में क्रोध पर नियंत्रण रखे। आय सम्बंधित मामलों में सावधान रहे

मीन राशिफल – अपने स्वास्थ्‍य पर ध्यान दे। क्रोध पर नियंत्रण रखे कार्य क्षेत्र में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। मित्रो का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। वाणी से रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे परन्तु मेहनत अधिक होगी

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment