UPPSC Result 2022 : यूपी लोक सेवा आयोग का रिजल्ट घोषित, दिव्या सिकरवार रही टॉपर

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को अंतिम यूपीपीएससी पीसीएस 2022 परिणाम घोषित किया गया। संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2022 देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2022 तक लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद जिलों के विभिन्न स्थानों पर किया गया था। मुख्य परीक्षा में कुल 5311 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1070 ने मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की और साक्षात्कार के दौर के लिए पात्र थे।

उत्तर प्रदेश PCS का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की दिव्या सिकरवार ने उत्तर प्रदेश PCS परीक्षा में टॉप किया है। साल 2022 की परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित हो चूका है इसमें 364 कैंडिडेट सफल हुए है। और इसमें लड़कियों का दबदबा रहा है पहले स्थान पर तीन लड़कियों ने अपना दबदबा कायम किया है। वही पर गोंडा के संदीप तिवारी ने UP PCS में 10 स्थान प्राप्त किया है

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 2022 की परीक्षा में टॉप 10 में से आठ लड़कियों ने बजी मारी है आगरा की दिव्या सिकरवार ने इस परीक्षा में टॉप किया है। उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए कुल 1,071 कैंडिडेट ने परीक्षा दी थी और उसमे से टॉप 3 पोजीशन में पर लड़कियों ने कब्ज़ा किया है

वही पर टॉप 20 में प्रदेश की 12 लड़किया शामिल है। UPPCS में सिलेक्टेड 39 SDM में से 19 लड़किया है वही पर डिप्टी सुपरिडेंट ऑफ़ पुलिस के लिए 26 महिलाओ को सेलेक्ट किया गया है। लखनऊ के प्रतीक्षा पांडे ने दूसरा और बुलंदशहर की नम्रता सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है गोंडा के संदीप तिवारी दसवे स्थान पर रहे है

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 2022 की भर्ती के परिणाम आज जारी किये गए है इसमें उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में कुल 334 कैंडिडेट ने परीक्षा में सफलता पाई है जबकि इस परीक्षा में 30 कैंडिडेट ऐसे है जो अन्य राज्यों से है।

इस तरीके से करे रिजल्ट चेक

यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध UPPSC PCS Mains Result 2022 लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: एक नई pdf फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट दी गई है
स्‍टेप 4: सभी उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट इसमें है अपना नाम इस लिस्ट में आप चेक कर सकते है .
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment