Vastu Tips for Money and Success: कर्ज में डूब रहे हो, पैसा रुकता नहीं, वास्तु की ये गलतियां तो नहीं कर रहे हो आप, देखिये उपाय

Written By
Last updated:
हमें फॉलो करें

Vastu Tips for Money and Success: आपने देखा होगा की कई बार लोग बहुत कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उनके पास पैसा रुकता नहीं है और उन्हें अपने पुरे जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इस आर्टिकल में हम आर्थिक तंगी से कैसे निपट सकते है और इसके क्या उपाय है इस बारे में आपको बताएँगे। और भी ज्ञानवर्धक ख़बरों के लिए आप हमें व्हाट्सप्प ग्रुप में ज्वाइन भी जरूर करें।

Vastu Tips for Money and Success – बहुत बार एक साधारण सी गलती से बहुत नुकसान हो सकता है।इसमें पैसे का नुकसान तो होता ही है साथ में इंसान मानसिक रूप से भी परेशान हो जाता है। विशेष रूप से, वास्तु से संबंधित कुछ गलतियां अधिक खर्चा करवा देती है और व्यक्ति को गले तक कर्ज में डुबो सकती हैं। अच्छा और बुरा समय तो सभी के जीवन का हिस्सा होता है, लेकिन कुछ संकट ऐसे होते हैं जिनकी भरपाई इंसान अपने जीवन में लंबे समय तक नहीं कर पाता है। कर्ज में डूबा होना एक ऐसा ही संकट है जो इंसान को हर तरफ से परेशान करता है। कर्ज से उबरना आसान नहीं है। कई बार इंसान की पूरी जिंदगी कर्ज चुकाने में निकल जाती है। ऐसे हालात के लिए हमारी गलतियां भी जिम्मेदार होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु से जुड़ी कुछ गलतियां व्यक्ति को कर्ज के बोझ तले दबा देती हैं इसलिए ऐसी गलतियों से हमेशा दूर रहें।

वास्तु शास्त्र में बताई गई ये गलतियां भारी पड़ सकती हैं। ऐसी गलतियों से आर्थिक नुकसान हो सकता है और आर्थिक तंगी कम नहीं होने देती। व्यक्ति कर्ज लेने को विवश होता है और फिर कर्ज में डूबता चला जाता है। इसलिए इन गलतियों का पता लगाएं और उन्हें तुरंत ठीक करें।

Vastu Tips for Money and Success

  • अपने घर के बाहर या प्रवेश द्वार पर कभी भी कूड़ादान न रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही यह बदनामी का कारण भी बनता है। घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखें। कूड़ेदान न रखें।
  • बहुत से लोग अपने बिस्तर पर ही खाना खाते हैं। वास्तु शास्त्र इसका कड़ाई से निषेध करता है। यह गलती इंसान को दरिद्र बना देती है और सुख-समृद्धि में बहुत बाधा आती है।
  • रात के समय कभी भी गंदे बर्तनों को किचन में नहीं छोड़ना चाहिए। अगर आप किसी वजह से रात में इन्हें धो नहीं पा रहे हैं तो इन्हें किचन में न रखें। रात को सोने से पहले किचन को हमेशा साफ करें। नहीं तो जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानी बनी रहेगी।
  • शाम के समय कभी भी किसी को दूध, दही या नमक दान में न दें। यह आर्थिक स्थिति के लिए बहुत हानिकारक है।
  • रात के समय किचन या बाथरूम में खाली पानी का बर्तन न रखें। बाथरूम में हमेशा पानी से भरी कम से कम एक बाल्टी जरूर रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से बचा रहता है।

Note – इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment