इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट के साथ मौसम हुआ सुहावना, जानिए आपके राज्य के मौसम का पूर्वानुमान

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

देश में कई राज्यों में तेज गर्मी से लोग परेशान है तो कही पर बारिश के साथ ओले गिर रहे है। पीछे कुछ दिनों से लोगो को बारिश से गर्मी में राहत मिली है। आगामी दिनों में मौसम विभाग की तरफ से देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश होने के आसार जताये गए है IMD के अनुसार देश के ओडिसा, पश्चिमी बंगाल, बिहार , झारखण्ड, तमिलनाडु, आंतरिक कर्णाटक, पंजाब, हरियाणा, तेलगाना, छतीशगढ , विदर्भ में बारिश होने की संभावना है वही पर उत्तर मध्य भागो में तापमान बढ़ने के आसार है अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहने की संभावना है

दिल्ली में मौसम का हाल

कल दिल्ली में मौसम गर्म रहा है दिन में तापमान 36.7 डिग्री और रात में तापमान 21.6 डिग्री औसतन दर्ज किया गया है। शनिवार को दिल्ली में मौसम ठीक रहने की उम्मीद है आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बना हुआ है जालों और झांसी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है वही पर शुक्रवार को आगरा में भी बारिश दर्ज की गई है। झाँसी में जमकर ओलावृष्टि के कारण किसानो को फसलों में काफी नुकसान हुआ है लखनऊ मौसम विभाग की तरफ से जारी अनुमान के हिसाब से अगले एक दो दिन तक प्रदेश में बूंदाबांदी होने की संभावना है लखनऊ में मौसम साफ रहेगा।

झारखण्ड में मौसम का हाल

झारखण्ड में शुक्रवार को हुई बारिश से लोगो को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। झारखण्ड में मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है और झारखण्ड के कई इलाको में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

ओडिसा, विदर्भ, छतीशगढ, बिहार, झारखण्ड, पश्चिमी बंगाल और सिक्किम राज्य में आगामी पांच दिनों में हल्की मध्यम बारिश होने का अनुमान है इसके साथ ही केरल, आंध्र प्रदेश, तेलगाना, कर्णाटक तमिल नाडु में आगामी दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है पंजाब राज्य में आंधी चलने की संभावना है और इसके साथ हल्की बारिश भी हो सकती है

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment