गेहू एवं सरसो भाव : मंडियों में आवक में लगातार तेजी, जाने मंडियो में गेहू एवं सरसो भाव

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

रबी की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। और लगातार मंडियों में भी आवक में तेजी बन रही है। मंडियों में गेहू के भाव अभी भी अच्छे बने हुए है। वही पर सरकार की तरफ से भी MSP दर पर गेहू की खरीद का कार्य शुरू हो रहा है। लेकिन मंडियों में MSP से अधिक रेट बना हुआ है। हालाँकि आवक धीरे धीरे बढ़ने के चलते इनमे कमी आने की पूरी संभावना है। सरसो के भाव पहले की तरह ही स्थिर बने हुए है। कोई ख़ास तेजी देखने को नहीं मिली है।

मंडियों में भी सरसो की आवक तो बढ़ी है लेकिन भाव में कोई ख़ास उछाल देखने को नहीं मिला है। वही पर दूसरी और सरकार ने भी सरसो खरीद के लिए MSP मूल्य पर तैयारी शुरू कर दी गई है। जबकि सरकार ने इस बार गेहू खरीद पर राजस्थान एवं मध्य प्रदेश राज्य में 125 रु बोनस की भी घोषणा की गई है। फ़िलहाल सरसो गेहू की कीमते आगे बढ़ेगी या नहीं इसकी पुष्टि नहीं कर सकते है। क्योकि मांग एवं आपूर्ति का विश्लेषण कुछ दिनों बाद ही देखने को मिलेगा।

अभी आवक शुरू हुई है। धीरे धीरे बाजार स्थिर होगा तो मांग एवं आपूर्ति के बीच का जो गैप है वो दिखने लगेगा। उसी आधार पर रेट में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते है। फ़िलहाल मंडियों में सरसो एवं गेहू का भाव क्या रहा है। इसकी जानकारी निचे दी गई है।

सरसो मंडी भाव (औसत)

ध्रोल मंडी 4555 रु , हलवद मंडी 4675 रु , हिमतनगर मंडी 4103 रु , जस्दन मंडी 5300 रु कलोल मंडी 4280 रु , मानसा मंडी 4700 रु , उंझा मंडी 6450 रु , वेरावल मंडी 4755 रु , जुलाना मंडी 4825 रु , ऐलनाबाद मंडी 4931 रु , भट्टू कलां मंडी 4881 रु , बरारा मंडी 4400 रु , पलवल मंडी 4500 रु , मुलाना मंडी 4900 रु , उचाना मंडी 4825 रु , शाहाबाद मंडी 5460 रु , सीहोर अष्ट मंदी 4636 रु , आगर मंडी 4527 रु, भोपाल मंडी 4500 रु , भिंड मंडी 5265 रु , गंजबासोदा विदिशा मंडी 4650 रु , गुना मंडी 4575 रु प्रति किवंटल का रेट चल रहा है।

गेहू मंडी भाव

इंदौर गौतमपुरा मंडी लोकवन 2300 रु , मिल गुणवत्ता 2300 रु , गंजबासोदा मंडी सरबती 2400 रु , गुना मंडी लोकल 2590 रु , हरदा मंडी मिल गुणवत्ता 2300 रु , दमोह हटा मंडी लोकल 2150 रु , इंदौर मिल गुणवत्ता 2340 रु , इंदौर लोकवन 2501 रु , जबलपुर लोकल 2344 रु , सीहोर जावर मंडी मिल गुणवत्ता 2270 रु , खरगोन करहि मंडी मिल गुणवत्ता 2270 रु प्रति क्विंटल का रेट बना हुआ है।

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment