1अप्रेल से शुरू होगी गेहू की खरीद, MSP बिक्री के लिए पंजीकरण जरुरी

Written By
Published On:
हमें फॉलो करें

रबी सीजन में सरसो की खरीद का कार्य चल रहा है। और अब किसानो के लिए MSP खरीद का कार्य हरियाणा राज्य में 1 अप्रेल से शुरू होने वाला है। सरकार की तरफ से इसकी पूर्ण तैयारी हो चुकी है । हरियाणा राज्य में 4 एजेंसी हैफेड, FCI , HSWC एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग की तरफ से गेहू खरीद का कार्य होने वाला है। हरियाणा राज्य में गेहू की खरीद के लिए 417 केंद्र बनाये गए है। जिन किसानो को MSP रेट पर फसल बिक्री करनी है वो सरकार के आधिकारिक पोर्टल के जरिये MSP दर पर पंजीकरण कर सकते है। इस बार गेहू का MSP रेट 2275 रु तय किया गया है।

तुरंत होगा फसल राशि का भुगतान

हरियाणा राज्य सरकार की तरफ से MSP खरीद केन्द्रो पर किसानो की सुविधाओं के लिए पर्याप्त प्रबंध किये गए है। मौसम आदि की गतिविधियों को देखते हुए उचित बारदाने एवं तिरपाल का भी इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही किसानो को उनकी फसल की राशि का भुगतान भी 24 से 48 घंटो के अंदर होगा। राशि का भुगतान डायरेक्ट बैंक अकॉउंट में होगा। जिन किसानो ने पंजीकरण नहीं करवाया है वो लोग हरियाणा खाद्य विभाग के पोर्टल के जरिये ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है ।

देश की मंडियों में गेहू के रेट

देश की अलग अलग मंडियों में फ़िलहाल गेहू रेट की बात करे तो जम्बूसर मंडी में गेहू 3000 रु , छिंदवाड़ा में 2250 रु , शिप्रा मंडी 2150 रु , बड़नगर मंडी में लोकवन गेहू भाव 2300 रु , अलीराजपुर मंडी लोकल गेहू भाव 2300 रु , दमोह मंडी मिल गुणवत्त्ता गेहू भाव 2170 रु , दमोह मंडी लोकल गेहू भाव 2170 रु , झाबुआ मंडी लोकल गेहू 2300 रु प्रति क्विंटल पर चल रहा है।

हरियाणा में कैसे करे MSP पंजीकरण

हरियाणा राज्य में किसानो को फसल पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की जरुरत होगी। इसके लिए आपको https://fasal.haryana.gov.in/ आधिकारिक पोर्टल पर जाना है। यहाँ पर आपको फार्मर लॉगिन एवं रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलता है। इसमें आपको जाना है। यहाँ पर आपको आधार कार्ड या फिर फॅमिली आईडी के जरिये फसल के लिए पंजीकरण करना है। सभी जरुरी दस्तावेजों के साथ आपको पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करना होता है। इसमें आधार कार्ड, जमीन एवं फसल की डिटेल सम्बंधित कागजात आदि की जानकारी यहाँ पर देनी होती है। इसके बाद आपको पंजीकरण स्लिप मिलती है। और आप MSP पर फसल को मंडी में बेच सकते है।

Chirag Yadav

Farming or Business ke topic likhne me pakad achchi khasi hai or detail me likh leta hun. Khabron par har samay najar rahti hai esliye sahi samay par aapko har khabar dene ki kaushish rahti hai. ummid hai ye kaushish aage bhi jaari rahegi.

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment